Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मृदा को स्वस्थ बनाने जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक-डॉ. राजपूत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मृदा को स्वस्थ बनाने जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक-डॉ. राजपूत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 6, 2023 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ निकरा ग्राम नवापारा विकास खण्ड खरसिया में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 05 दिसम्बर को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी.एस. राजपूत, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री प्रेमसिंह सिदार, इफको प्रबंधक श्री भूपेन्द्र पाटीदार एवं कृषि विभाग के श्री अनिल भगत, वैज्ञानिक डॉ.के.के पैकरा, डॉ. के.डी. महंत, डॉ. मनोज साहू, निकरा समिति के अध्यक्ष श्री रामगोपाल पटेल एवं ग्राम के 70 से अधिक प्रगतिशील किसान एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर डॉ.राजपूत ने कहा कि अधिकाधिक एवं अनावश्यक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती जा रही है। इसकी देख-रेख हेतु मृदा परीक्षण अनुसार जैविक खाद एवं जीवाष्म पदार्थो का समावेश करना चाहिए। डॉ.के.के.पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेतों में उर्वरकों की सही मात्रा वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए साथ ही जैव उर्वरकों का प्रयोग पोषकतत्व की उपलब्धता हेतु बहुत आवश्यक है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. महंत ने कहा 2023 का विश्व मृदा दिवस मिट्टी एवं पानी जीवन के स्त्रोत के थीम पर आधारित है कृषकों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरक कीटनाशक खरपतवार नाशक के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है, उन्होंने फसल कटाई के पश्चात फसल अवशेष न जलाने हेतु किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा प्रतिटन फसल अवशेष जलाने से 5-5 किलोग्राम नाईट्रोजन, 2.3 कि.ग्रा.फास्फोरस, 2.5 कि.ग्रा. पोटाश व 1.2 कि.ग्रा. सल्फर तत्व की हानि होती है। फसल अवशेष जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड, मोनो आक्साइड, ब्लैक कार्बन आदि गैस उत्सार्जित होते है। इसका मृदा व मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या का अंतिम उपाय जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक बन गया है। निकरा ग्राम नवापारा के किसानों को डॉ. मनोज साहू ने बीज उपचार, कतार बोनी एवं जैव उर्वरकों के महत्व को विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को घुलनशील जैव उर्वरक, ट्राईकोडर्मा तथा वृहद प्रदर्शन हेतु सरसों के बीज वितरित किये गये।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन
Next Article खंड चिकित्सा अधिकारियों की हुयी समीक्षा बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?