Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 03 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी नंदेलीभांठा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

03 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी नंदेलीभांठा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 1, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सक्ती, 01 दिसम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत नवगठित सक्ती जिले में पहली बार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना होगी। 03 दिसम्बर 2023 को होने वाले मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि 03 दिसम्बर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पोस्टल बैलेट की गणना से शुरू होगी। मतगणना दिवस के दिन ही सुबह मतगणना कार्य मे लगे कर्मियों को किस विधानसभा के किस टेबल मे बैठना है यह जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को सुबह 06ः30 बजे नन्देलीभांठा परिसर में रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मतगणना दिवस को सुबह स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

मतगणना स्थल पर राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ता के लिए खाद्य सामग्री और कागज की होगी अनुमति-

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत बनाये गये मतगणना स्थल पर विभिन्न राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यकता अनुरूप खाद्य सामग्री और कागज के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र अनिवार्य-

- Advertisement -
Ad image

मतगणना स्थल शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर (मीडिया एवं पत्रकार दीर्घा) बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर तक मोबाईल लाने की अनुमति दी गई है। साथ ही मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।

मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पर प्रतिबंध-

मतगणना संबंधी सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रवेश की पात्रता अनुसार सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है। मतगणना स्थल पर तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जो निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओ की सघन जांच करते हुए रोकथाम करेंगे। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। जिनके द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों व सामग्रियों के प्रवेश का रोकथाम किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अस्पताल, न्यायालय, शिक्षण संस्थानों व धार्मिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को शांत परिक्षेत्र किया गया घोषित
Next Article कलेक्टर ने मतगणना अधिकारियों के द्वितीय प्रशिक्षण में दिया निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?