Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले के सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले के सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण आयोजित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 28, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सक्ती, 28 नवम्बर 2023/ राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायक गणना प्रेक्षकों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने मतगणना कार्य करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना की प्रक्रिया कराये जाने के निर्देश दिये।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवगठित सक्ती जिले के मतगणना केन्द्र और स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए पहूंचे उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने आज निरीक्षण के बाद मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किये गये सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण में संबोधित करते हुए बताया कि मतगणना के लिए किस अधिकारी को कौन सा टेबल आलॉट होगा, इसकी जानकारी उन्हे मतगणना के दिन ही सुबह दी जायेगी। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही मतगणना स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर को मतगणना दिवस के दिन सुबह 8 बजे गोपनीयता की शपथ के बाद गणना प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को विभिन्न छोटे-बड़े कार्याें में पूरी सावधानी बरतते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने कहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना कृषि उपज मण्डी परिसर नंदेलीभांठा में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही मतगणना प्रक्रिया के लिए हाल, स्ट्रांग रूम परिसर सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
जिले के सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों के लिये आयोजित प्रशिक्षण में मतगणना दिवस के लिए मतगणना विधि एवं प्रक्रिया, विधिक प्रावधान, आवश्यक अनुदेश सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा सक्ती श्री पंकज डाहिरे, विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, विधानसभा जैजैपुर श्री अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेन्द्र पटेल सहित मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नन्देलीभांठा स्थित मतगणना केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Next Article कलेक्टर ने असामयिक बारिश की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?