रायगढ़, 17 नवम्बर 2023/ जिले भर में सभी वर्ग के मतदाता मतदान करने अपने केन्द्रों में पहुंच रहे है। वहीं वरिष्ठ मतदाता भी मतदान करने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में पुसौर के ग्राम-लोहाखान निवासी 107 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री माधव मेहर मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना अमूल्य वोट दिया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसी कड़ी में 81 वर्षीय श्री जगदीश अग्रवाल एवं 78 वर्षीय समारी धनवार ने भी पूरे उत्साह के साथ संगवारी मतदान केन्द्र गेरवानी में जाकर अपना वोट दिया एवं सेल्फी ली। विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा की 80 वर्षीय मायावती भोय ने देलारी मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के प्रति बुजुर्गाे में दिखा भारी उत्साह, 107 साल के श्री माधव मेहर ने किया मतदान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
