Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान के लिए तीन दिन शेष, जिले में बढ़ायी गयी चौकसी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदान के लिए तीन दिन शेष, जिले में बढ़ायी गयी चौकसी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 14, 2023 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी सर्विलांस टीम एवं एनफोर्समेंट एजेंसीज को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर गोयल ने सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मतदान प्रक्रिया होगी, लिहाजा मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा मतदाताओं को लुभाने अवैध तरीके से फ्रीबीज, शराब, नकद राशि व प्रलोभन दिए जाने वाली वस्तु/सामग्रीं का परिवहन किया जा सकता हैं। जिसे रोकने के लिए सभी को अलर्ट मोड पर कार्य करना हैं, ताकि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न हो सकें।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्थैतिक निगरानी दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीम आगामी निर्वाचन प्रक्रिया तक विशेष रूप से अलर्ट रहे, इसके साथ ही एक जगह पर न रहते हुए लोकेशन चेंज करते रहें। उन्होंने टीम को कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर कार्य करें ,टीम में सहयोग व सुरक्षा हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने प्रचार सामग्री/पंपलेट में प्रकाशक के नाम, पता और मुद्रण संख्या मुद्रित नही पाए जाने पर जब्ती करते हुए समुचित वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार मतदाताओं को लुभाने अवैध तरीके से फ्रीबीज, शराब, नकद राशि वितरण या किसी प्रकार का प्रलोभन में दी जाने वाली वस्तु/सामग्रीं चेक पोस्ट में पाया जाए तो तत्परतापूर्वक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल को निर्देशित किया कि सभी वाहनों की सघनता से जांच सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार कलेक्टर गोयल ने सभी फ्लाइंग स्क्वाड को आगामी चार दिनों तक नियमित मूवमेंट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टीम के सहयोग हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य भी रहेंगें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में प्रकाशक के नाम, पता और मुद्रण संख्या का उल्लेख अनिवार्य हैं, बिना मुद्रित पाए जाने पर जब्त करते हुए समुचित कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान को प्रभावित करने वाले फ्रीबीज, शराब, नकद राशि वितरण या किसी प्रकार का प्रलोभन में दिए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए ।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री गोयल ने एनफोर्समेंट एजेंसीज को भी निष्पक्ष निर्वाचन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सीजी जीएसटी को जिले में स्थित गोदामो की जांच करने तथा आयकर विभाग को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को शराब तस्करी पर नजर रखने एवं सभी चेक पोस्ट में एक्टिव मोड़ में कार्य करने तथा जीआरपी को सभी स्टेशन के साथ ही ओडिशा से आने वाले गाडिय़ों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। जिससे मतदाताओं को लुभाने वाले सामग्रियों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण किया जा सकें। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों से संदिग्ध लेन-देन की जानकारी लीड बैंक ऑफिसर के माध्यम प्राप्त कर उसका परीक्षण, सभी मुद्रक/प्रिंटर से प्रकाशन की सूचना की निगरानी और डाक/कूरियर के माध्यम से फ्रीबीज के वितरण की आशंका पर नजर रखी जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कचरे में मिला लाश , हत्या की आशंका को लेकर पुलिस जाँच में जुटी
Next Article अवैध शराब और चुनाव प्रलोभन सामग्रियों पर पुलिस की निगाह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?