Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लोकतंत्र को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद-80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लोकतंत्र को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद-80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर 08 नवम्बर 2023/ चाहे किसी की उम्र 90-95 वर्ष की हो या कोई बिस्तर में हो किसी को चलने या अन्य किसी प्रकार की तकलीफ हो परन्तु उनमें लोकतंत्र की इस पर्व में हिस्सा लेने का जज्बा कायम है और और उन्होंने आज पूरे उत्साह के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। मतदान दल द्वारा उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतपेटी में मतदान कराया गया।

दक्षिण विधानसभा के अमीन पारा में मतदान दल 83 वर्षीय श्रीमती सवित्री बाई शुक्ला के घर पहुंचा। दल द्वारा श्रीमती शुक्ला और उनके परिजनों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और उसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। श्रीमती शुक्ला ने पोस्टल वैलेट में अपने मनपसंद अभ्यर्थी को वोट किया, और उसे मतपत्र को मतपेटी में डाला। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. जी. लक्ष्मीशा उपस्थित थे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। श्रीमती शुक्ला और उसके परिजनों ने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी उपस्थित थे। दक्षिण विधानसभा में ही गोल बाजार में बुजुर्ग मतदाता श्रीमती कमला साहू से भी उनके घर जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर सहायक भू-अभिलेख अधिकारी श्रीमती वर्षा चन्द्रवंशी उपस्थित थी।
उत्तर विधानसभा में श्रीमती रचना देवी आकुंडी, श्रीमती मुक्ता बेन रुपरेल, श्रीमती ईश्वरी गोदवानी के यहा भी प्रेक्षक श्रीमती आर. विमला और रिटर्निंग आफिसर श्री बी.बी.पंचभाई के साथ मतदान दल पहुंचा। इन मतदाताओं की उम्र 90 से अधिक थी और चलने-फिरने में भी तकलीफ है। उनके घर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई गई।

पश्चिम विधानसभा में आज सुबह विवेकानंद आश्रम के पास मंगल बाजार में रहने वाले 93 वर्षीय श्रीमती दुकाला अग्रवाल के घर मतदान दल की टीम पहुंची तो उनके परिजनों ने स्वागत किया। बीएलओ सहित दल के सदस्यों ने श्रीमती शुक्ला से जाकर मुलाकात की। फिर उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उनसे मतदान कराया। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि विवाह के बाद से मैं हमेशा वोट देती आयी हूॅँ। मगर मेरी उम्र अधिक हो जाने के कारण चलने फिरने में काफी तकलीफ है। मतदान केंद्र जाने में दिक्कत हो रही थी। आज निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही वोट देने की सुविधा काफी अच्छी पहल है। उनके परिजनों ने भी निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। पश्चिम विधानसभा के कृष्णा नगर डगनिया निवासी 94 वर्षीय मतदाता श्रीमती शांति देवी शुक्ला अधिक उम्र और बीमार होने के कारण बिस्तर से उठने में भी काफी समस्या होती है। उनके आग्रह पर आज मतदान दल उनके घर पहुंचा और एक सहायक की मदद से मतदान करावाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्री घनश्याम जंघेल उपस्थित थे।

ग्रामीण विधानसभा में महावीर नगर में 95 वर्षीय श्री खानचंद जादवानी के घर मतदान दल पहुंचे तो उनके परिजनों ने दल का स्वागत किया और बताया कि वे आज तक कभी मतदान देने से नहीं चुके है। अब चलने-फिरने और यहा तक बात करने की भी तकलीफ होने के कारण वे मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ थे। आज आयोग की इस सुविधा से वे अपना मतदान कर पाए है। श्री जादवानी से सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान कराया गया। इसी विधानसभा के 91 वर्षीय श्री सनद चक्रवर्ती से भी बसंत विहार स्थित उनके निवास में जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article लोकतांत्रिक पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं: टिया चौहान
Next Article राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?