कोरबा 7 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज़ को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश के तहत विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। इसी के साथ ही आचार सहिंता लागू होने के साथ ही जिले में सभी समाचार पत्रों, वेब पोर्टल न्यूज़, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ चैनल, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम आदि पर हर पल नजर रखने और रिपोर्ट तैयार करने 50 से अधिक सदस्यों की टीम तैनात की गई है। इस कड़ी में टीम द्वारा किसी विशेष प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार कर उसे आम जनमानस में मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत करने और निर्वाचन को प्रभावित करने के मामलों पर संज्ञान लिया जा रहा है। ऐसे प्रकरण जिला स्तरीय समिति को प्रेषित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में वेबपोर्टल न्यूज़, समाचार पत्रों में प्रकाशित पैडन्यूज़ पर आवश्यक कार्यवाही करने प्रकरण आगे प्रेषित किए गए। इस मामले में सम्बंधित को नोटिस जारी करने के साथ ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। समिति की बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, नोडल अधिकारी श्री सेवाराम दीवान-संयुक्त कलेक्टर सहित सदस्यगण उपस्थित थे। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले में पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रेक्षकों द्वारा जिले के सभी समाचारों पर नजर रखने के साथ ही मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया जा रहा है।
पेड न्यूज़ के संबंध में एमसीएमसी कमेटी के सदस्यों के बीच हुई बैठक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
