सक्ती 04 नवंबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु आज दिनांक 4 नवंबर को द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के., सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 व 37 श्री उमाकांत त्रिपाठी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में विधानसभा निर्वाचन के तहत सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य प्रेक्षकों और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती, 36 चंद्रपुर और क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री पंकज डाहिरे, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 श्री अरूण कुमार सोम, डीआईओ श्री ऋषि रॉय, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गबेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
