Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 4 विधान सभाओं में मतदान केन्द्रों के भवन, स्थल व नाम में हुए है परिवर्तन, राजनीतिक दलों को बैठक लेकर दी गई जानकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

4 विधान सभाओं में मतदान केन्द्रों के भवन, स्थल व नाम में हुए है परिवर्तन, राजनीतिक दलों को बैठक लेकर दी गई जानकारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 1, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 1 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों के भवन, स्थल और नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है। जिसकी जानकारी कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों व व्यय प्रेक्षकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। बैठक में सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्रीमती रूपांजलि कार्तिक, आईएएस श्री सी.एन.लोंगफाई, आईएएस श्री ससीम कुमार बरई व व्यय प्रेक्षक द्वय श्री ओमप्रकाश व श्री पी.सुगेन्द्रन, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव व अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। दी गई जानकारी के अनुसार जिले की चार विधान सभाओं में 8 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, 2 के स्थल परिवर्तन और 6 के नाम परिवर्तन किए गए है।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा में 3 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किए गए है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 07 -ईश्वरपुर में वर्तमान भवन प्राथमिक शाला ईश्वरपुर को परिवर्तित कर माध्यमिक शाला ईश्वरपुर को नया केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 95-कंझारी के वर्तमान मतदान केन्द्र भवन प्राथमिक शाला कंझारी के स्थान पर शा.मा.शाला कंझारी को मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 181-उत्तर रेगांव के प्राथमिक शाला उत्तर रेगांव की जगह पर प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष उत्तर रेगांव को मतदान केन्द्र बनाया गया है। लैलूंगा विधानसभा में 01 मतदान केन्द्र का स्थल परिवर्तन किया गया है। जिसके अनुसार मतदान केन्द्र क्रमांक 177-तमनार-2 प्राथमिक शाला बरभांठा (तमनार)के स्थान पर प्राथमिक शाला भवन इंदिरा नगर (तमनार) को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार लैलूंगा विधानसभा में 2 मतदान केन्द्रों का नाम परिवर्तित किया गया है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 38 पोतरा 1 का नाम पूर्व माध्यमिक शाला पोतरा के स्थान पर प्राथमिक शाला पोतरा किया गया है। वहीं मतदान केन्द्र क्रमांक 201-तराईमाल 2 के वर्तमान नाम हायर सेकेण्डरी स्कूल तराईमाल का नाम परिवर्तन कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम तराईमाल किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में दो मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तित किए गए है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 154-केशला के वर्तमान भवन प्राथमिक शाला केशला के स्थान पर माध्यमिक शाला केशला को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 214-ओडेकेरा के वर्तमान भवन प्राथमिक शाला ओडेकेरा के स्थान पर आंगनबाड़ी केन्द्र 01 ओडेकेरा को मतदान केन्द्र बनाया गया है। रायगढ़ विधानसभा में 01 मतदान केन्द्र का स्थल परिवर्तन किया गया है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 178-सारसमाल के सामुदायिक भवन सारसमाल डीपापारा के स्थान पर आंगनबाड़ी केन्द्र सारसमाल, डीपापारा को मतदान केन्द्र बनाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में 01 मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन किया गया है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 70-गांड़ाबोरदी के प्राथमिक शाला गांड़ाबोरदी के स्थान पर माध्यमिक शाला गांड़ाबोरदी को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वहीं खरसिया विधानसभा के 3 मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन किए गए है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 178-किरोड़ीमल नगर का नाम शा.उ.मा.वि.किरोड़ीमल नगर के स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय किरोड़ीमल नगर कमरा नंबर 01 किया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 180 किरोड़ीमल नगर का नाम शा.उ.मा.वि.किरोड़ीमल नगर के स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय किरोड़ीमल नगर कमरा नंबर 2 किया गया है। वहीं मतदान केन्द्र क्रमांक 240-कौवाताल के भवन का नाम माध्यमिक शाला कौवाताल के स्थान पर प्राथमिक शाला कौवाताल किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में 2 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तित किए गए है। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 30-कुम्हीचुआं के प्रा.शाला कुम्हीचुआं के स्थान पर ग्राम पंचायत भवन कुम्हीचुआं को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वहीं मतदान केन्द्र क्रमांक 232-चीतापाली के प्रा.शाला चीतापाली के स्थान पर मा.शाला चीतापाली को मतदान केन्द्र बनाया गया है। धरमजयगढ़ विधानसभा के एक मतदान केन्द्र क्रमांक 61-किरिया 1 के भवन का नाम शा.प्रा.शाला किरिया के स्थान पर प्रा.शा.तमथियापारा किरिया किया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक
Next Article शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्र छात्राओं ने रंगोली, दीप प्रज्वलन मानव श्रृंखला बनाकर की अपील

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?