Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 27, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर 27 अक्टूबर 2023/ ’’मास्टर ट्रेनर ने पूछा मतदान क्रमांक-02 का क्या कार्य है। महिला प्रशिक्षणार्थियों बताया कि अमिट स्याही लगाना, पर्ची देना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना। उनकेे सटीक एवं सही जवाब से मास्टर ट्रेनर संतुष्ट हुए और सराहना भी की। यह दृष्य एनआईटी में मतदान दलों का प्रशिक्षण के दौरान का था। यहां ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएं उत्साह से लबरेज थी, क्योंकि जिले का यह विधानसभा चुनाव प्रदेश के निर्वाचन में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां के दो विधानसभा महिलाओं के जिम्मे होगा। यहां टॉप से लेकर यूनिट तक निर्वाचन का कार्य महिलाओं को सौंपा जाएगा। यह विधानसभा में उत्तर और पश्चिम है। वास्तव में यह महिला सशक्तिकरण का परिदृष्य है।

राज्य निर्वाचन आयोग महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए जा रहे है। जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में सभी बूथों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जा रहा हैं। उत्तर विधानसभा में 18 सेक्टर है। इसमें 01 सेक्टर में महिला अधिकारी होंगी। वहीं 265 कुल मतदान केन्द्र 1 हजार 60 महिला अधिकारियों के हवाले होगा। 265 बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान क्रमांक 01,02,03 में सभी जगहों पर महिला अधिकारी-कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। अर्थात् यहां 265 पीठासीन अधिकारी और 7 सौ 95 मतदान अधिकारी रहेंगे। सबसे प्रमुख बात यह है कि इस विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर 01 महिला आई.ए.एस अधिकारी श्रीमती विमला आर. है साथ ही उनकी लाईजिनिंग ऑफिसर भी महिला है। साथ ही अधिक से अधिक महिला पुलिस बल भी तैनात किए जा रहे है। यहां पर मतदान पर्ची चेक करने से लेकर उंगली में स्याही लगाने और रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ वोटिंग करवाने तक महिलाएं ही नजर आएंगी।

पश्चिम विधानसभा को भी पूर्ण रूप से महिला अधिकारियों के जिम्मे सौंपने की तैयारी की जा रही हैं। 15 सेक्टर और 201 मतदान केन्द्र है। यहां भी 01 सेक्टर महिला अधिकारी होंगी। साथ ही बूथों में 804 महिला अधिकारी होंगी, जिनमें 201 पीठासीन अधिकारी और 603 मतदान अधिकारी होंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि जिले के इस बार 02 विधानसभा उत्तर और पश्चिम में निर्वाचन कार्य में पूर्ण रूप से महिलाओं की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी-कर्मचारी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करती हैं यह सराहनीय है। यह प्रयास किया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी मतदान केन्द्र सहित जहां भी लगाई जाएगी वहां पर उनके लिए मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हे कोई तकलीफ ना हो।

गौरतलब है कि 26 और 27 अक्टूबर को मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें निर्वाचन कार्य मे संलग्न महिला कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। यहां प्रशिक्षणरत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चंगोराभाठा की शिक्षिका अनिता वर्मा, शासकीय उच्चतर. माध्यमिक विद्यालय, पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी परिसर की शिक्षिका छाया तिवारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर की शिक्षिका सुमन पंजाबी का कहना है कि यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमे ऐसी महती जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हमारे पूरी टीम में अभूतपूर्व उत्साह और प्रसन्नता है। हम इस जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छे ढंग और कुशलता पूर्वक परिणाम तक पहुंचाएंगेेे।

- Advertisement -
Ad image

जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं जा रहें हैं जिसका विवरण इस प्रकार है- धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 में 10, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 10, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 265, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में 201, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 10, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 10, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article व्यापम भर्ती परीक्षा: जिले के 20 केंद्रों में 05 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
Next Article कलेक्टर-एसपी ने किया मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?