मोहला 27 अक्टूबर 2023। उप संचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी के द्वारा अमानक पाये जाने पर पौध संरक्षण औषधि का जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिस्पेरीबेक सोडियम (Bispyribac Sodium 10 % ) 10 प्रतिशत (डब्लु/वी एससी) निर्माता कंपनी (Moti Insecticide Pvt.Ltd.Karnal, Haryana) का चंद्रा कृषि केंद्र अंबागढ़ चौकी में मई 2023 में नमूना लिया गया था। जिसका आवसन तिथि अप्रैल 2025 अंकित था। जांच हेतु 9 लीटर नमूना लिया गया था। जांच में उक्त नमूना अमानक पाया गया है। इसकी जांच कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ठेलकाडीह राजनांदगांव में जांच कराया गया था।
अमानक पाये जाने पर पौध संरक्षण औषधि का जिले में भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
