Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय बैरियर से अभ्यर्थियों के साथ तीन वाहनों को होगी अनुमति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय बैरियर से अभ्यर्थियों के साथ तीन वाहनों को होगी अनुमति

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 21, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में अधिकारियों की टीम आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है। चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। इसलिए यहां अलग-अलग विधानसभाओं के नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर निर्धारित किया गया है कि नाम निर्देशन के समय कलेक्ट्रेट परिसर के चारदीवारी/मुख्यद्वार से बाईं ओर कोसाबाड़ी चौक और दायीं ओर नगर पालिक निगम कार्यालय कोरबा के मुख्य द्वार तक 100 मीटर का क्षेत्र होगा। कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय के पास बैरियर से नामांकन के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों सहित तीन वाहनों को ही कलेक्ट्रेट परिसर के सड़क से जुड़े प्रवेश द्वार तक अनुमति दी जाएगी। यहां से अभ्यर्थी के साथ चार अन्य व्यक्ति को नामांकन कक्ष तक पैदल आने की अनुमति मिलेगी। शेष सभी व्यक्ति और वाहन 100 मीटर की परिधि के बाहर ही रोक दिए जाएंगे।
कलेक्टोरेट में विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर में नामांकन हेतु कक्ष क्रमांक 05 भू-तल, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु कक्ष क्रमांक 13 भू-तल, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु कक्ष क्रमांक 37 प्रथम तल, विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु कक्ष क्रमांक 23 भू-तल को निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए परिसर में संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु प्रवेश की व्यवस्था कलेक्टर कार्यालय के पीछे कॉफी हाउस के पास प्रवेश द्वार से की गई है। कलेक्टोरेट में कार्यरत् अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश के लिए अपना परिचय पत्र रखना होगा। अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रवेश हेतु कलेक्टर कार्यालय के पीछे के द्वार को निर्धारित किया गया है। वे कैंटीन के पास से प्रवेश करेंगे। इसी तरह मीडिया के लिए जिला पंचायत के सामने छायादार बैठक व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मी अपना परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश करेंगे और निर्धारित स्थान पर रहकर कव्हरेज सुनिश्चित करेंगे। आज इस संबंध में आवश्यक तैयारी को लेकर अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल सहित अन्य अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और आवागमन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सक्ती जिले के तीनों विधानसभा के लिए आईआरएस ए.आर. गोखे निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त
Next Article नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, विधि मान्य पाए गए नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?