रायगढ़। थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है । आगामी चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा उड़ीसा सीमा से लगे थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांवों से लेकर शहर में मुखबीरों का जाल बिछाकर रखा गया है और प्राप्त सूचनाओं पर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल दिनांक 17/10/2023 के शाम टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि मिट्ठूमुडा राजीव गाधीनगर भजनडीपा थाना जूटमिल का काशीराम यादव काफी मात्रा में शराब लेकर अवैध बिक्री के लिए पहाड़ मंदिर की ओर निकला है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पहाड मंदिर आम रोड पर घेराबंदी कर *आरोपी काशीराम यादव पिता स्व ननकु राम याद साकिन मिट्ठूमुडा राजीव गाधीनगर भजनडीपा थाना जूटमिल* को पकड़ा गया । मौके पर आरोपी के थैले से 15 पाव शराब, 3 बियर एवं 5 लीटर महुआ शराब कुल कीमती 3,000/-रू का बरामद हुआ । आरोपी काशीराम यादव ने शराब अवैध बिक्री के लिए रखना बताया जिस पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश सोन तथा पेट्रोलिंग पार्टी की अहम भूमिका रही है ।
चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में 15 पाव देशी शराब, 3 बीयर और 5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
