Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ओपी चौधरी ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ओपी चौधरी ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सरिया।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16 रायगढ़ के भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरिया में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।
रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन कर फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
जैसे ही ओपी चौधरी सरिया के अटल चौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल माला,बाजे-गाजे एवं

आतिशबाजी के साथ भव्य जोशिला स्वागत किया।
तत्पश्चात् ओपी चौधरी ने कोलता समाज के रणेश्वर रामचण्डी मंदिर पहुंच कर माता के दरबार में माथा टेका और पूजा पाठ कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उसके बाद उनका जुलूस रामचण्डी मंदिर से अटल चौक,गांधी चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची और चतुर्भुजी भगवान के समक्ष मत्था टेका व पूजा आराधना किया।
फिर विचार मंथन मंच में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।

तदुपरान्त उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मण्डल स्तरीय मुख्य चुनाव कार्यालय का मंगलवार को गांधी चौक स्थित पेट्रोल पंप के निकट पण्डितों ने उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद देकर विधिविधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यालय का शुभारम्भ कराया।
भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी ने विचार मंथन मंच पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया और कहा कि बायंग गांव से पहले हमारे पूर्वज अमेरी गांव के निवासी थे उसके पहले मूलतः गांव सुखापाली था।
उन्होंने बताया कि आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में मैंने राजनीति के माध्यम से क्षेत्र की जनता जनार्दन का सेवा करने के लिए चुना है।
ओपी चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरिया क्षेत्र का विकास जिस अनुरूप होना चाहिए था वह नहीं हुआ। लंबे समय तक जिनको इस क्षेत्र के लोगों मौका दिया उन्होंने इस क्षेत्र विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया लिहाजा यह सरिया क्षेत्र सड़क,बिजली,पानी जैसे मुलभूत आवश्यकताओं से वंचित हो गया है।
सभा को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय,भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, पूर्व विधायक द्वय विजय अग्रवाल,डॉ. जवाहर नायक,पूर्व विधायक स्व.रोशनलाल के पुत्र गौतम अग्रवाल, सुभाष जालान,गुरूपाल भल्ला,रत्थु लाल गुप्ता,ब्रजेश गुप्ता,उमेश अग्रवाल ने संबोधित किया और मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को गिनाते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ जमकर प्रहार किया।
इस कार्यक्रम के मौके पर भाजपा प्रत्याशी के साथ विवेक रंजन सिन्हा,सुनील रामदास,विकास केडिया, कैलाश पण्डा,मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,सेवकराम पटेल,जुगल अग्रवाल,स्वप्निल स्वर्णकार,गोविंद अग्रवाल,अरूण शराप,दशरथ साहू, रामकुमार नायक,शशी डनसेना, राधाकांत देहरी,मुरारी नायक सहित हजारों की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा नेताओं में दिखी एकजुटता

पिछले विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के चलते भारतीय जनता पार्टी को हार का खामियाजा भुगतना पड़ा था जो अब पूरी तरह से समाप्त होती दिखाई पड़ रही है।
टिकट के लिए दावेदारी कर रहे सभी नेता तथा अलग-अलग गुटों में बंटे सारे दिग्गज पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अब एक मंच पर नजर आ गए हैं फलस्वरूप इस एकजुटता के कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी को फायदा मिलना लाजिमी है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अपर कलेक्टर नें ली बैंक संस्था की बैठक,कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा
Next Article जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवम परिवहन पर की जा रही लगातार कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?