बीजापुर 17 अक्टूबर 2023- बीजापुर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत् दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों, युवा वर्ग एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बीजापुर व समर्थ . जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, बीजापुर के दिव्यांग छात्र- छात्राओं एवं आसपास के दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा आम जनता को रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा जो 18 वर्ष या 18 वर्ष से ऊपर के मतदाता हैं वे भयमुक्त व बिना दबाव के अपने मतदान का उपयोग करें। उक्त मतदाता जागरूकता रैली में 80 से अधिक दिव्यांगजन युवा व वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बीजापुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया गया। उक्त रैली में श्री रवि कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर, श्री कमलेश कुमार पटेल संचालक समाज कल्याण बीजापुर एवं श्री बीआर बघेल जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर उपस्थित थे।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
