Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर डॉ भुरे आरंग विधानसभा के एसएसटी प्वाईंट पहुुंचे और तैयारियों का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर डॉ भुरे आरंग विधानसभा के एसएसटी प्वाईंट पहुुंचे और तैयारियों का लिया जायजा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर 17 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लेने आरंग विधानसभा में पहुंचे। वहां जिले के अंतिम छोर में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के पारागांव स्थित प्वाइंट में पहुंचे और उपस्थित दल से जानकारी ली और उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग करें। संदेहास्पद धनराशि या अन्य सामग्री पाए जाने पर जांच कर कार्रवाई करें। उन्होंने मंदिर हसौद तहसील और आरंग तहसील में निर्वाचन कार्य में पदस्थ अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा में र्फ्लाइंग स्क्वॉड् टीम (एफ.एस.टी) और स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) अलर्ट रहें। निर्वाचन संबंधी शिकायत आने पर एफएसटी मौके पर जाकर जांच करें और निराकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एफ.एस.टी ही नही, सुचना मिलने पर तहसीलदार या पुलिस के अधिकारी भी स्वयं जाकर कार्रवाई कर सकते है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर के साथ पुलिस थाने का नंबर भी जारी करें। डॉ भुरे ने कहा कि यह ध्यान रखें की रिस्पॉन्स टाईम कम से कम हो और सूचना मिलने के बाद जल्द ही जल्द निराकरण करने का प्रयास करें। डॉ भुरे ने कहा कि जिनकी भी ड्यूटी निर्वाचन में लगी है वे मुख्यालय में ही रहें। वीडियों सर्विलेंस टीम की तैनाती करें। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी विशेषकर मैदानी अमला जैसे पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पटवारी इत्यादि पूर्ण रूप से निरपेक्ष होकर काम करें। उनका किसी राजनैतिक दल के प्रति झुकाव प्रदर्शित ना हो और ना ही इनका प्रचार-प्रसार करें। ऐसा पाए जाने पर उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ भुरे ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की जानकारी ली और कहा कि सभी शासकीय कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र और राशन दुकान इत्यादि में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई पूर्ण करें। यह सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का वातावरण निर्मित हो और किसी भी प्रकार की गडबडी ना हो। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सोशल मीडिया में किसी राजनैतिक दल के प्रचार प्रसार से बचें। किसी सोशल मीडिया के ग्रुप में शांति भंग करने वाले संाप्रदायिक और किसी राजनैतिक दल के प्रचार से संबंधित ना संदेश प्रसारित करे ना ही फॉरवर्ड करें। समन्वय बनाकर कार्य करें।

एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग विधानसभा में कुल 247 मतदान केन्द्र है। कुल मतदाता दो लाख 31 हजार 20 हैं, जिनमे महिला एक लाख 15 हजार 773 और पुरूष एक लाख 15 हजार 542 और थर्ड जेंडर 05 हैं। कुल एफ.एस.टी टीम 09, कुल सेक्टर 22, आदर्श मतदान केन्द्र 05, संगवारी मतदान केन्द्र की संख्या 10 और युवा मतदान केन्द्र की संख्या 01 है। कट्रोल रूम का फोन नंबर- 07720-296516 है। इनमें कार्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। निर्वाचन संबंधी शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से हो सके, व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर
Next Article स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रहवासी क्षेत्रों में निकली

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?