Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ’पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, अब बढ़ चढ़कर करेंगे मतदान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

’पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, अब बढ़ चढ़कर करेंगे मतदान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 13, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कोरबा 13 अक्टूबर 2023/ कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम दरगा, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मतदान का बहिष्कार करने का मामला संज्ञान में आने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इसे गंभीरता से लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आश्रित ग्राम में पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित ग्रामों के पहाड़ी कोरवाओं के मध्य जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के संबंध में उन्हें अवगत कराया और मतदान के महत्व को बताया। अधिकारियों से मिली जानकारी से संतुष्ट होकर पहाड़ी कोरवाओं सहित समस्त ग्रामवासियों ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के बहिष्कार के निर्णय को वापस लेकर शपथ के साथ में मतदान करने की सहमति दी है।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं के संज्ञान में आने के पश्चात संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से इसकी जांच कराई। जांच में मिली समस्याओं और कमियों को चिन्हित करते हुए कलेक्टर ने संबंधित ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सोलर पैनल युक्त बिजली की व्यवस्था और मेंटनेंस के लिए क्रेडा और सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता को, बगधरीडांड से खैरीभावना तक पहुंच मार्ग रोड़ निर्माण के लिए कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को पत्र जारी किया है। कलेक्टर ने खैरीभावना ग्राम में पानी में आयरन की अधिक मात्रा होने के कारण पेयजल की समस्या के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पत्र जारी कर जांच कर नवीन बोर लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवाओं से संबंधित ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टीविटी के लिए विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल, जियो, एयरटेल को पत्र जारी कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बगधरीडांड एवं सरडीह कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र कमांक 96 मतदान केन्द्र का नाम – दरगा के अंतर्गत् आते हैं जिसमें विधानसभा निर्वाचन 2018 में 88.33 प्रतिशत मतदान एवं लोकसभा निर्वाचन – 2019 में 85.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान के महत्व को समझाने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधानभा निर्वाचन -2023 में बहिष्कार के निर्णय को वापस लिया जाकर शपथ के साथ मतदान करने की सहमति दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
Next Article नाम निर्देशन और निर्वाचन व्यय के सम्बंध में राजनैतिक दलों को दिया गया प्रशिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?