मुंगेली 05 अक्टूबर 2023// लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली तथा चिन्हांकित गावों में समय-सीमा में पूर्ण रूप से जल प्रदाय सुनिश्चित करने तथा हर घर जल सर्टिफिकेट प्रदाय करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आई पी मंडावी, पथरिया के सहायक अभियंता श्री सुधाकर सोनकुसरे, मुंगेली सहायक अभियंता यदु राज, सब इंजीनियर प्रतीक पाटनी के अलावा जिला समन्वयक मौजूद रहे।
मुख्य अभियंता ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
