Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 30, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बेमेतरा 30 सितंबर 2023/- कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में सुबह जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध पेयजल सबसे प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, ऑगनबाड़ियों में बच्चों को और अन्य संस्थाओं में सभी को शुद्ध पेयजल मिलें, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यह काम समय-सीमा में हो यह सुनिश्चित किया जाए। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) श्री आर.के. धनंजय ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की प्रगति की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी ऑगनबाड़ी, शाला-छात्रावास, आश्रमए उप स्वास्थ्य केन्द्रों में रनिंग वाटर उपलब्ध कराया जाना है। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बोर खनन के माध्यम से पेय जल की सुविधा पहले से है, उनमें सिंगल फेस पावर पम्प स्थापित कर छत के ऊपर पीवीसी पाईप के जरिए पेयजल एवं शौचालय हेतु रनिंग वाटर उपलब्ध कराया जाए। जिन स्कूल या संस्थाओं में बोर खनन से पेयजल की व्यवस्था या सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहां पर नलकूप का खनन कर रनिंग वाटर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में ऐसी संस्थाओं के नजदीक नल-जल योजना के पाईपों से जल प्रदाय व्यवस्था उपलब्ध है, वहां पर ग्राम पंचायतों द्वारा जरूरी नल कनेक्शन देकर भी संस्थाओं में रनिंग पेय जल की व्यवस्था की जा सकती है।
कलेक्टर श्री एल्मा ने बैठक में इसके अलावा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत कार्यों पर विस्तार से चर्चा की । जल जीवन मिशन योजना के तहत् प्रमुख रूप से योजनाओं की समीक्षा की गई । जल जीवन मिशन के योजनाओं की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, कार्यो में किये गये व्ययों का अनुमोदन, नवीन निविदाओं में प्राप्त न्यूनतम दरों की स्वीकृतिए जिला स्तरीय प्रयोगशाला हेतु आवश्यक सामाग्री प्रदाय दरों की स्वीकृति, सिविल व मेकेनिकल के द्वारा नलकूप खनन अति शीघ्र पूर्ण किये जाने एवं कुम्हीगुड़ा समूह जल प्रदाय योजना के शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलकूप की निविदा जारी करने हेतु अनुमोदन हुआ। बैठक में जिला पंचायत सीण्ईण्ओण् श्रीमती लीना कमलेश मण्डावीए उपवन मण्डलाधिकारीए जिला शिक्षा अधिकारीए कार्यपालन अभियंता (जल संसाधन) जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारीए के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के तहत् ग्राम पंचायतों में फ्लो कंट्रोल वाल्व के संबंध में ज्यादा जागरूकता फैलानेए योजनाओं संबंधी आई.एम.आई.एस. की ऑनलाईन प्रगति समयावधि में दर्ज करने एवं योजनाओं के हस्तांतरण के पश्चात् ग्रामीणों को शुध्द पेयजल प्राप्त हों तथा जल के महत्व के बारें में व्यापक प्रचार.प्रसार करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आगामी विधानसभा निर्वाचन कि प्रक्रिया ने पकड़ी तेजी, विधानसभा स्तरीय 56 मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article दिए गए निर्देशों पर शीघ्रता से पालन सुनिश्चित करें: सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?