मुंगेली 29 सितम्बर 2023// छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता के संबंध में 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी द्वारा जिला न्यायालय के सभी सफाई कर्मचारियों को 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विशिष्ट योजना पखवाड़ा स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया तथा लोगों को स्वच्छता के उपर श्रमदान गतिविधियों को शुरू करने के लिए बताया गया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता ही सेवा के 2023 की थीम ‘‘कचरा मुक्त भारत‘‘ बनाये जाने हेतु प्रेरित करते हुए न्यायालय परिसर को स्वच्छ बनाये रखने की बात कही। साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं को भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया.
जिला न्यायालय में सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता पखवाड़ा की दी गई जानकारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
