Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का किया लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का किया लोकार्पण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 28, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले में प्रदेश का गन्ना आधारित सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। एथनॉल प्लांट की स्थापना भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की खाली भूखंड की 35 एकड़ भूमि में निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कृषि पर आधारित इथेनॉल उद्योग ड्रीम प्रोजेक्ट है।

पी.पी.पी. मॉडल से इथेनॉल प्लांट की स्थापना का पूरे देश में यह पहला

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कृषि पर आधारित इथेनाल प्लांट प्राथमिकता वाली योजनाओं में है। पीपीपी मॉडल से स्थापित देश के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में अनुबंध भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने तथा छत्तीसगढ़ डिस्टीलरी लिमिटेड की सहायक इकाई एन.के.जे. बॉयोफ्यूल लिमिटेड के मध्य किया गया है। इथेनॉल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का आधार मजबूत होगा। किसानों को गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ ही किसानों से संबंधित मुद्दे सर्वाेपरि रहे हैं, सर्वप्रथम कृषि ऋणों की माफी की गई तथा गन्ना किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए शक्कर कारखानों की आर्थिक कठिनाई के स्थाई निदान के लिए पीपीपी मॉडल से इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। पी.पी.पी. मॉडल से ईथेनॉल प्लांट की स्थापना का पूरे देश में यह पहला उदाहरण है।

इथेनॉल उद्योग से जिले के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा लाभ

- Advertisement -
Ad image

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इथेनाल प्लांट हाईब्रीड टेक्नालाजी से है, जिसमें गन्ना पेराई सीजन के दौरान सीधे गन्ने के जूस से तथा आफ सीजन के दौरान मोलासीस से इथेनाल बनाया जाएगा। गन्ने के रस को इथेनाल में डायवर्ड करने के कारण अधिक जूस की जरूरत पडे़गी उसकी पूर्ति के लिए किसानों से अधिक से अधिक गन्ना क्रय किया जाएगा। इथेनाल प्लांट के निर्माण से किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान समय पर सुनिश्चित हो सकेगा। आर्थिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र की आर्थिक एवं तकनीकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पी.पी.पी. मॉडल का चयन किया गया। राज्य शासन के निर्णय के पालन में प्रथम चरण में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में पी.पी.पी. मॉडल से इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में न्यूनतम 80 के.एल.पी.डी. क्षमता के ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए देश का पीपीपी मॉडल से पहला उदाहरण होने के कारण निवेशक चयन के लिए प्रक्रिया के सूक्ष्म पहलूओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर निविदा सफलतापूर्वक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण की गई।

जिला पंचायत कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में जिले से पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री रामकुमार भट्ट, श्री विरेन्द्र जांगड़े, पार्षद श्री अशोक सिंह कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं
Next Article वन नेशन, वन राशन कार्ड की पूरी व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत, किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना नहीं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?