रायगढ़। रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं हेतु जारी स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु निर्धारित आरक्षण अनुसार 1 से 11 सितम्बर तक प्रवेश हेतु काऊंसिलिंग किया गया। काऊंसिलिंग उपरांत अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। संबंधित विद्यार्थी एवं पालकगण सूची में दर्शित विद्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर 30 सितम्बर 2023 तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। समयावधि में प्रवेश हेतु उपस्थित नहीं होने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
एकलव्य विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ 30 सितम्बर तक हो सकते है उपस्थित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
