Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री शामिल हुए भारत-24 के ‘विजन न्यू छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री शामिल हुए भारत-24 के ‘विजन न्यू छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 21, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो वायदें किए गए थे, उनसे ज्यादा काम राज्य सरकार ने अपने पांच वर्षों में किया। मुख्यमंत्री ने आज भारत-24 निजी चैनल के ‘विजन न्यू छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाया, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों और मिलेट्स की समर्थन मूल्य पर खरीदी, उनका प्रसंस्करण और वैल्यूएडिशन, तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया। राज्य सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक लाख 75 हजार करोड़ रूपए की राशि लोगों की जेब में सीधे डाली गई। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि नक्सल क्षेत्रों में आदिवासियों, व्यापारियों, युवाओं, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों से बात कर हमने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति अपनायी। इससे जनता का समर्थन मिला और नक्सली एक छोटे से क्षेत्र में सिमटकर रह गए हैं। नक्सल क्षेत्रों के अंदरूनी गांवों और अबूझमाड़ में सड़कें बनायी गई। पहले इन क्षेत्रों के निवासी मानते थे कि सड़कें पैरा मिलेट्री फोर्स के लिए बनी है, इसलिए सड़के काट दी जाती थी। लेकिन आज सड़कें इन क्षेत्रों के निवासियों की जरूरत बन गई हैं। क्योंकि उनके दोपहिया, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर इन्हीं सड़कों पर दौड़ते हैं। शासन की योजनाओं से जनता के पास पैसे पहुंचे, इससे इन क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। बीजापुर क्षेत्र में जहां पहले सायकल के शो रूम नहीं होते थे, वहां आज ट्रैक्टर के आठ-आठ शो रूम हैं। अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्वे कराकर ग्रामीणों को मसाहती पट्टे दिए गए, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया। उनकी उपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होने लगी है, भूमि का समतलीकरण हो रहा हैं, सिंचाई पंप लग रहे है। स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं यहां पर विकसित की गई है। पहले इन क्षेत्रों के लोग बात करने से डरते थे। आज ये आंख से आंख मिलाकर बात करते है। आज इन क्षेत्रों में सबसे बड़ी मांग बैंकों और बच्चों की शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न्यू छत्तीसगढ़ के विजन के संबंध में कहा कि राज्य सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों के अनेक योजनाएं प्रारंभ की, जिनसे उन्हें बड़ा संबल मिला है। हमने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सहित अधोसंरचना विकास के काम बड़े पैमाने में किए हैं। अभी और भी काम करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 300 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ किए हैं, जहां व्यवसायों के लिए लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। आने वाले समय छत्तीसगढ़ के विकास में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क मील का पत्थर साबित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में 750 से अधिक स्वामी आत्मनंद अंगेजी-हिन्दी स्कूलों में 4.50 लाख विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान और गन्ना सहित उनकी उपज का सबसे ज्यादा मूल्य मिल रहा है। हमारी योजनाओं से धान सहित विभिन्न उपजों का रकबा ही नहीं उत्पादन भी बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीपीएल के साथ एपीएल के राशन कार्ड भी बनाये और उन्हें आधार से लिंक किया गया। यदि परिवार बढ़ता है तो तुरंत राशन कार्ड बनाया जा सकता है। राज्य सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर भारत-24 के सीईओ डॉ. जगदीश चन्द्रा सहित चैनल के पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्कूलों के सफाई कर्मियों और रसाईयों को मिली बड़ी राहत
Next Article बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पहचान की मोहताज नहीं-महापौर जानकी काटजू*

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?