बीजापुर 20 सितंबर 2023- बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में 17 सितम्बर को खेलो इंडिया वुमेंस लीग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें बीजापुर स्पोटर््स एकेड़मी की 13 वर्षीय प्रियंका कुड़ियम ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीजापुर तुमनार की रहने वाली प्रियंका ने 18 साल से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर बीजापुर का नाम रौशन किया जिसे देख द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित श्री जस्वींदर सिंह भाटिया ने प्रियंका कुड़ियम को एक्सीलेंस एथलेटिक्स एकेड़मी बिलासपुर के लिए चयन किया। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी समेत कोच संदीप गुप्ता शामिल थे। खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खेलों इंडिया वुमेंस लीग प्रतियोगिता में 13 वर्षीय प्रियंका कुड़ियम ने दिखाया अपना जौहर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
