Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जोबी महाविद्यालय में लगी सेनेटरी पैड की मशीन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जोबी महाविद्यालय में लगी सेनेटरी पैड की मशीन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 11, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 11 सितम्बर 2023/ शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जो छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है। क्योंकि अब उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे बेहिचक महाविद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन का उपयोग कर सकेंगीं।
जोबी कॉलेज के प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार थवाईत से मिली जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय के परिसर में सिनेटरी पैड की मशीन की स्थापना की गई है। यह पहल छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षा के मामले में सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग और महाविद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराया गया है। श्री थवाईत ने कहा कि सेनेटरी पैड की मशीन की स्थापना महाविद्यालय के सामाजिक और शैक्षिक माहौल को सुधारने का एक प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित रखना व माहवारी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। इससे नि:संदेह महाविद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इस दौरान महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती ज्ञानमणी एक्का ने छात्राओं को महामारी स्वच्छता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। श्रीमती एक्का ने छात्राओं को महाविद्यालय में लगाई गई सेनेटरी पैड की दोनों मशीनों क्रमश: डिस्पेन्सर और डिस्पोजर यानी इंसिनेटर के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाते हुए छात्राओं से मशीन चालन का अभ्यास भी करवाया। इसी कड़ी में विशेषज्ञों द्वारा सूचना संवाद और जागरूकता प्रोग्रामों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के रेडक्रॉस नोडल अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार राठिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित अन्य बीमारियों के खतरों और सुरक्षा के उपायों के बारे में शिक्षाप्रद व्याख्यान देते हुए अनिवार्य पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं में मुख्य रूप से कु. मनीषा देवांगन, कु. प्रेमलता मेहरा, कु. मीना श्रीवास और रामेश्वरी राठिया ने कनिष्ट कक्षा की छात्राओं को इसे अमल में लाने की सलाह दी और स्वच्छता तथा हाईजीन केयर की दिशा में उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कु.गंगा, कु. आरती, कु. ओमेश्वरी, कु.आरूणी, कु. नीलावती, कु. गीता, कु. पूर्णिमा, कु. किरण, कु.मधु सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। जिन्होंने इस पहल का समर्थन करते हुए स्वच्छता अभ्यास को अपनाने का का वचन दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 23 वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना
Next Article आहरण एवं संवितरण अधिकारी एनपीएस/ओपीएस विकल्प चयन के संबंध में तीन दिवस में प्रस्तुत करें जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?