Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया सम्मान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 8 सितम्बर 2023/ पीएससी 2023 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इस बार पीएससी की टॉपर रायगढ़ से है। इसके साथ ही दूसरे अभ्यर्थियों ने भी पीएससी में अच्छी रैंक हासिल कर शासकीय सेवा के लिए चयनित हुए हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और सफल शासकीय सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
शहर की बेटी सारिका मित्तल ने पीएससी में फस्र्ट रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उनके साथ उनके माता-पिता श्री अशोक मित्तल और श्रीमती राधा मित्तल को भी सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार शहर के श्री तुषार मानिक जिन्होंने 141 रैंक हासिल किया है और नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। वे अपने माता-पिता श्री एस.डी.मानिक और श्रीमती शांति मानिक के साथ पहुंचे थे। वहीं 430 वां रैंक लाकर अधीनस्थ लेखा सेवा के लिए चयनित हुई अल्फिना खान अपनी माता जी रुखसाना खान के साथ पहुंची थी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी चयनित युवाओं और उनके पालकों को उनकी इस गर्वीली सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर सभी सफल अभ्यर्थियों से उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं तैयारी के संबंध में जानकारी ली। सारिका मित्तल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है। वहां रहकर वे यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। यह सीजीपीएससी में पहला अटेम्पट था और अपने पहले ही प्रयास में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होना एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने बताया कि वे आगे अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखेंगी। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित श्री तुषार मानिक ने कहा कि पहली बार उन्होंने मेन्स और इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्हें सफलता मिली और वे शासकीय सेवा के लिए सलेक्ट हुए। उन्होंने भी आगे तैयारी जारी रखने की बात कही। 430 वां रैंक लाने वाली अल्फिना खान ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर से कोचिंग लेकर तैयारी की है। इसके बाद वे घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगे वे पुन: परीक्षा में शामिल होकर उच्च पद पर चयनित होने का प्रयास करेंगी।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि किसी परीक्षार्थी के सफल होने में उनकी मेहनत के साथ-साथ पूरे परिवार का योगदान होता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी को आगे सफल शासकीय सेवा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पत्रकार श्री नरेश शर्मा ने पीएससी टॉपर सुश्री सारिका मित्तल को स्व. बबीता शर्मा की स्मृति में चांदी का सिक्का भेंट कर उनकी सफलता के लिए बधाई व स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, ज्वाईंट कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सक्ति पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्ति पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कारवाई
Next Article कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोड़ातराई मैदान व आसपास के क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाईंग जोन’ किया घोषित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH November 25, 2026

Popular Post

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?