Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर, 07 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गौठान विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा के लिए ‘‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना‘‘ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचल एवं शहरी इलाकों के श्रमिक बस्तियों के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर ही अब गांव-गांव में पशुधन के इलाज के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की शुरूआत की गई है, जिसके जरिए पशुधन चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भधान की सुविधाएं मिलने लगी है।

राज्य में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा यूनिट की शुरूआत 20 अगस्त को की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुन्द में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के तहत 50 वेटनरी मोबाइल यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पित किया। जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड और सिहावा विकासखंड में मोबाइल वेटनरी यूनिट का लाभ पशुपालकों को मिलने लगा है। धमतरी विकासखंड के ग्राम अछोटा में बीते दिन गौठान में लगे शिविर में पहुंचे नवागांव कंडेल निवासी पशुपालक श्री रामेश्वर साहू ने बताया कि उसके पास 7 दुधारू गाये है। कुछ दिन से एक गाय, जो की अच्छी नस्ल की है, उसे डायरिया हो गया था। जिसके कारण वह सही तरीके से नहीं खा पी रही थी। जिसका असर दूध उत्पादन पर भी पड़ने लगा। बातचीत के दौरान उनके बेटे ने बताया कि शासन द्वारा हाल ही में पशुधन के इलाज के लिए एक नई योजना प्रारंभ की गई है, जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है। श्री रामेश्वर ने इस नम्बर पर कॉल कर अपने बीमार पशु के बारे में जानकारी दी। जिसके लक्षण को समझ कर चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। श्री रामेश्वर ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए तो योजनाएं संचालित की हैं, अब मूक पशुओं का भी वह ध्यान रख रहे हैं। यह संवेदनशीलता का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल को ऐसी योजना प्रारंभ करने के लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से अपने बीमार पशुओं का निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं। मोबाइल वेटनरी यूनिट में पशुओं के चिकित्सक के साथ सहयोगी अमला भी मौजूद रहता है। हर विकासखंड के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई आवंटित की गई है, जिसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखंड के हर गांव और गोठान के लिए किया गया है। मोबाइल यूनिट सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक संचालित रहती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन के माध्यम से पशुओं के उपचार, दवा और वैक्सीन कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

जीपीएस से है लैस

- Advertisement -
Ad image

मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1962 है। जिस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाइल यूनिट का ऑनलाइन रियल टाइम लोकशन भी प्राप्त किया जा सकता है।

नोडल अधिकारी नामांकित

विकासखंड एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामांकित किये गए हैं। जिले के रोस्टर के अनुसार जिले में लगने वाले हाट-बाजार को ध्यान मे रख कर मोबाइल वेटनरी यूनिट का रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।

टी.व्ही. स्क्रीन के माध्यम से दी जाती है योजनाओं की जानकारी

इस मोबाइल वेटनरी वेन के गांव में आने के एक दिन पहले मुनादी कराई जाती है। ग्रामीण जब एकत्रित हो जाते है, तब वाहन में लगे टीवी के द्वारा सरल भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही वाहन में उपलब्ध प्रयोगशाला से बीमार पशुओं के रक्त एवं गोबर नमूने जांच कर तत्काल इलाज की व्यवस्था भी इस वाहन में है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम : केबिनेट मंत्री अकबर
Next Article इंटरनेशनल खिलाड़ियों का बीजापुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?