Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य में कटौती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य में कटौती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 07 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का लक्ष्य 86.5 लाख मे.टन यथावत रखने का अनुरोध किया है। साथ ही परिणामी चावल की पैकेजिंग के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति जूट कमिश्नर के माध्यम से कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्य सचिवों की बैठक दिनांक 21 अगस्त 2023 की जारी कार्यवाही विवरण दिनांक 28 अगस्त 2023 द्वारा राज्य में धान के उपार्जन अनुमान 130 लाख टन के अनुसार बनने वाले परिणामी चावल की 86.5 लाख मे.टन मात्रा को घटाते हुए 61 लाख मे.टन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जूट पैकेजिंग की छठवीं आपूर्ति योजना दिनांक 06 सितंबर 2023 द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल उपार्जन हेतु आवश्यक नये जूट बारदानों की आपूर्ति मात्रा को कम करते हुए 3.56 लाख गठान के स्थान पर 2.45 लाख गठान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 21 अगस्त 2023 को खाद्य सचिवों की बैठक में हुई चर्चा का का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का उल्लेख करते हुए, जो कि विगत कई वर्षाे से खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 से 15 क्विंटल प्रति एकड निर्धारित थी, केन्द्रीय पूल में 86 लाख मे.टन चावल उपार्जन के लक्ष्य को यथावत रखे जाने का अनुरोध किया गया था। विगत वर्षों में धान के रकबे में हुई बढ़ोत्तरी के साथ-साथ राज्य के किसानों द्वारा उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग एवं बेहतर उर्वरक प्रबंधन के दृष्टिगत उत्पादकता में वृद्धि हुई है विशेषतः मध्य छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में, जिसके चलते किसानों समूहों द्वारा की गयी मांग के आधार पर राज्य में धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ को बढ़ाते हुए राज्य शासन द्वारा अधिकतम 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गयी है।

राज्य के कृषि विभाग द्वारा प्रथम अग्रिम अनुमान के आधार पर राज्य में बोए गये धान के रकबे 36 लाख हेक्टेयर में 136.5 लाख टन धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। राज्य के कुछ एक स्थानों को छोड़कर मानसून की स्थिति धान के फसल के अनुरूप है। राज्य के सिंचित रकबे में कुछ स्थानों पर पानी की कमी के चलते नहरों के माध्यम से सिंचाई का प्रबंध भी किया गया है। उपरोक्त व्यवस्था के दृष्टिगत राज्य में धान का उत्पादन अग्रिम अनुमान से अधिक होना अवश्यम्भावी है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article समाज का ध्रुव तारा … पुनीत राम चौहान समाज का पहरेदार सशक्त हस्ताक्षर …
Next Article भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026

Popular Post

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?