मालखरौदा।दिनांक 05.09.23 को दोपहर करीब 2:00 बजे चंद्रा क्रेशर उद्योग, नगझर में काम करने वाले पांच लोग कनाईडीह बागान नाला में नहाने के लिए गए थे । इस दौरान दो व्यक्ति *01.तबरेज आलम उम्र 20 वर्ष निवासी सुलेमान नगर, जिला गोदापुर, बिहार तथा 02. मो. महताब उम्र 27 वर्ष, निवासी मरवान, जिला मुज्जफरपुर (बिहार) नहाने के दौरान नाले के पानी के बहाव में बह गए थे । जिसकी सूचना थाना मालखरौदा में दिया गया । थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा तत्काल घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह को दिया गया । दोनो अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी को उचित निर्देश दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी मालखरौदा अपने दल – बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, एवं नगर सेना के गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य आरंभ किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह भी मौके पर पहुंची थी, देर रात तक दोनो व्यक्तियों को नाला में गोताखोरों के द्वारा ढूंढा गया परंतु नही मिला । आज दिनांक 06.09.23 को पुनः थाना मालखरौदा और नगर सेना के गोताखोर सुबह से पानी में बहे दोनो युवकों के पता तलाश में लगे थे । टीम के अथक प्रयास से सुबह करीब 08:00 बजे पहले व्यक्ति को नवापारा के पास तथा करीब 10:30 बजे दूसरे व्यक्ति को खर्री के पास नाले में मृत हालत में बरामद किया गया । दोनो शव को पंचनामा एवम पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया है ।
कनाईडीह बगान नाला में पानी में बहे दो युवकों को पुलिस एवम नगर सेना की गोताखोर टीम ने किया बरामद
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
