बीजापुर 03 अक्टूबर 23/ आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रशासन और नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए मुरदंडा ग्राम पंचायत में रैली का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक रहें और समयानुसार अपना और अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि मलेरिया, एनीमिया, कुपोषण, टीबी और अन्य बीमारियों से बच सकें और उनके बचाव के रास्ते निकाल सकें।
सभी उपस्थित लोगों और रैली में शामिल होने वाले बच्चों के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता फैलाई गई | सभी उपस्थित लोगों को मुरदंडा पंचायत को स्वस्थ पंचायत बनाने के लिए सहयोगी बनने का आह्वान किया गया।
इस रैली में ग्राम पंचायत मुरदंडा के सरपंच गौरी कोरसा, सचिव राजकुमार केजी , वार्ड पंच वीरेंद्र वासम ,सतीश बारसे , शिक्षक रोहित गटपल्ली , राजीव युवा मितान क्लब के सचिव संपत साथीवर , रोजगार सहाय्यक गजेंद्र तेलम , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य विभाग से लोकेश कुमार उईके, छात्रावास के बच्चे और गांधी फेलो प्राची तुमसरे,निहाल मिश्रा ने भाग लिया। पिरामल फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए संकल्पित है। फाउंडेशन का मिशन है एक स्वस्थ और शिक्षित समाज को बढ़ावा देना और ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना।
स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
