मुंगेली, 15 दिसम्बर 2023// जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत और सुंदर भारत की थीम पर ग्राम भथरी में स्कूली बच्चों को अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा लोगों को सफाई हेतु जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वहीं ग्राम डोंगरीगढ़ तथा कठौतिया में स्व सहायता समूह की महिलाओं से कचरा कलेक्शन हेतु चर्चा किया गया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत और सुंदर भारत की संकल्पना को साकार करने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुंगेली विकासखण्ड के जरहागांव, खम्हरिया, कोना, विकासखण्ड पथरिया के सलफा, बरछा तथा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झाफल, लालपुर, उरईकछार, कठौतिया तथा डोंगरीगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छ भारत और सुंदर भारत की संकल्पना को साकार करने विभिन्न ग्रामों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
