Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्कूली बच्चों के अपार आईडी जनरेट करने में लाए तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » स्कूली बच्चों के अपार आईडी जनरेट करने में लाए तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

स्कूली बच्चों के अपार आईडी जनरेट करने में लाए तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20241022 WA0020

मिनी कीट वितरण के हितग्राही चयन में बरते विशेष सावधानी

आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के अपार आईडी के संबंध में जानकारी लेेते हुए अपार आईडी जनरेट करने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक डिजिटल आईडी कार्ड है, जहां छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियां, डिग्री एवं अन्य जानकारी एकत्र होगी, जिससे स्थानांतरित छात्रों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के आईडी जनरेट के दौरान दाखिल खारिज में किसी प्रकार का छेड़छाड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अनुविभागवार समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को बीईओ से समन्वय कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रबी में प्राप्त होने वाले मिनी कीट वितरण में हितग्राही चयन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, अत: रबी में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को मिनी कीट प्रदान करें। कलेक्टर श्री गोयल ने केसीसी निर्माण प्रगति के संबंध में कहा कि लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति धीमी है। उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग को केसीसी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग को केज कल्चर में हितग्राही चयन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मिल्क रूट निर्धारण एवं नेपियर ग्रास क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री गोयल ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड निर्माण के धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रायगढ़ शहरी एवं ग्रामीण में आयुष्मान कार्ड निर्माण में गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान तमनार बीएमओ एवं बीपीएम के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी बीएमओ को आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने किसान सम्मान निधि एवं वन अधिकार प्राप्त पट्टेधारी किसानों की जानकारी लेते हुए एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों के शत-प्रतिशत पंजीयन संबंधी निर्देश दिए। राशन कार्ड के ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्रदान कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडीएस बारदाना संग्रहण एवं ऑफ लाइन संचालित पीडीएस दुकानों की भी जानकारी ली। उन्होंने पीएम आवास के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन क्षेत्रों के एंट्री में तेजी लाने वन विभाग के साथ ही नगरीय क्षेत्रों के बिल्डिंग एवं आवासीय कॉलोनी में निर्मित रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के एंट्री के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने पटाखा लाइसेंस जारी करने के संबंध में विशेष निर्देश दिए। इस दौरान लैलूंगा में जल आपूर्ति के तैयार किए जा रहे खम्हार पाकुट के निर्माण की जानकारी लेते हुए एसडीएम लैलूंगा को कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत जैसे विभिन्न पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने जिला मुख्यालय में होने वाले राज्योत्सव के तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। ताकि जनसामान्य विभागों में संचालित योजनाओं को जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, निगम, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जैसे विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241022 WA0015 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
Next Article IMG 20241022 WA0021 जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?