रायपुर 13 जुलाई 2024। राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं को नवा रायपुर में खुल रहे आईटी हब में मल्टीनेशनल कंपनियांे से जुड़ने का अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए 16 जुलाई को शहीद स्मारक भवन मंे कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला के माध्यम से आई.टी. व संबंधित क्षेत्र में रोजगार के उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यशाला में रोजगार उपलब्ध कराने वाली प्लेसमेंट एजेंसी व छात्र हिस्सा लेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए E-START.CO.IN पर पंजीयन कर सकते है।
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के खुले अवसर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
