राजनांदगांव।सम्पूर्ण हिन्दुस्तान के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को एक और राहत भरी खबर माननीय नरेन्द्र मोदी सरकार की तरफ से 16 सितम्बर से 30 नवंबर 2023 तक दिये जाने घोषणा हुई।देश भर के चालीस करोड़ गैस उपभोक्ताओं को 190/-रुपयों में मिलने वाले गैस सुरक्षा हौज 155/ रूपयो में उपलब्ध कराया जा रहा है।। होम प्राइड इण्डेन गैस संचालक श्रेयांस डाकलिया अंतरराष्ट्रीय शतरंज,चालीस बार से अधिक छत्तीसगढ़ राज्य के तरफ से चयनित खिलाड़ी के बतौर राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में भाग लेने का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाने वाले, एशिया की सर्वश्रेष्ठ कामर्स कालेज SRCC Delhi से बीकाम आनर्स की उपाधि प्राप्त करने वाले युवा ने बताया कि देशभर के गैस उपभोक्ताओं के लिए सेफ्टी ड्राईव योजना के तहत 190/- में मिलने वाला एलपीजी सुरक्षा हौज 155/-रुपयों में और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन धारी को मात्र100/- रूपयो में उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री डाकलिया के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष में सुरक्षा पाईप उपभोक्ता को स्वयं अपने वितरक के पास से ही बदलवाना और गैस पुस्तिका में प्रविष्टी करवाना आवश्यक हैं। गैस वितरक के पास पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा उच्च गुणवत्ता,आग नहीं लगने वाला ,चूहा नही कुतरने,मौसम का असर न करने वाले केमिकल युक्त पाईप को सुरक्षा हौज का नाम दिया गया है यह अनोखा पाईप केवल अधिकृत वितरक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इण्डेन डिविजनल प्रबंधक श्री रूपेश राठौर रायपुर के मार्गदर्शन में प्रबंधक श्री निर्मल माहेश्वरी ने सभी उपभोक्ताओं जिनके सुरक्षा हौज के बदले जाने की आवश्यकता हो गई है उनको छूट का लाभ उठाने सुरक्षा हौज से परिवार को सुरक्षित रखने का महत्व बताया।
सुरक्षा अभियान मे गैस पाईप के मूल्यों में 35 रुपयों की छूट
