बिलासपुर, 19 जुलाई 2023/नवनीत प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्या. की सदस्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसका अवलोकन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर के कार्यालय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य शाखा बिलासपुर के सूचना पटल पर कर सकते है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 24 जुलाई तक सोसाइटी कार्यालय में संतोष गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 24 तक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
