Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समाधान शिविर से पूर्व सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » समाधान शिविर से पूर्व सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

समाधान शिविर से पूर्व सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 22, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250422 WA0023

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की सुशासन तिहार में लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा

पहुंचविहीन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर करने दिए निर्देश

दो से अधिक समूह, लैम्पस और ग्राम पंचायतों को आबंटित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन निरस्त करने के निर्देश

क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों के रेलिंग को मरम्मत करने दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad image

कोरबा 22 अपै्रल 2025/ आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और इसके निराकरण की कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने डिवीजन स्तर पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि 5 मई से प्रारंभ हो रहे समाधान शिविर के पूर्व सभी आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों को अलग-अलग कर परीक्षण करने और जो कार्य संभव है, उसकी स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। जिन कार्यों के लिए अनुमोदन की आवश्यकता है, उन कार्यों की स्वीकृति से पूर्व संबंधित को अनुमेदन हेतु प्रेषित करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में ग्राम पंचायत अनुसार आवेदनों के निराकरण की स्थिति को बताना होगा। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामान्तरण, त्रुटि सुधार, फौती दर्ज कराने, ऋण पुस्तिका वितरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड बनाने, पेंशन, शौचालय की मांग, नगर निगम अंतर्गत सफाई से जुड़े कार्यां, पेंशन एवं मजदूरी भुगतान जैसी प्रकरणों का गंभीरता से त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने पोर्टल में दर्ज आवेदन को अच्छे से परीक्षण कर संबंधित विभाग को ही स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार प्राप्त आवेदन और निराकरण हेतु की जा रही तैयारी की जानकारी ली। कलेक्टर ने सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित आवेदनों का भी गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्राथमिकता से पेयजल की व्यवस्था तथा हैण्डपंप नहीं होने पर नये हैण्डपंप स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा, पाली तथा कोरबा के जनपद सीईओ को चार दिनों के भीतर ऐसे ग्रामों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जहां पर पेयजल हेतु हैंडपम्प स्थापित किया जाना है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे टीएल अंतर्गत प्रेषित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, व्यवन्दन कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि वे बचे हुए विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने की दिशा में काम करें। उन्होंने सीएसपीडीएल अंतर्गत बचे हुए अविद्युतीकृत ग्रामों में विद्युतीकरण तथा आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक विद्युतीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में निर्मित बाल सम्प्रेषण गृह को ठीक कराकर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो से अधिक समूह, लैम्पस और ग्राम पंचायतों को आबंटित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन निरस्त कर विज्ञापन जारी करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए। कलेक्टर ने पुमख सड़को पर पुल-पुलियों में क्षतिग्रस्त रेलिंग के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार, एसडीएम सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

*स्कूल भवन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें*

कलेक्टर श्री वसंत ने जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के एक वर्ष से अधिक समय से लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा-डीएमसी तथा अलग-अलग जनपदों के अंतर्गत स्वीकृत स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सभी भवनों का काम प्रारंभ करें, इसके साथ ही डोर लेबल तक कम्प्लीट हो चुके कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में वसूली के प्रकरण लंबित न रहें। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
स/कमलज्योति

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250422 WA0022 बर्तन बैंक शुरू करेंगी समूह की महिलाएं
Next Article IMG 20250422 WA0024 ‘हैप्पी होम हॉलीडेज’: करोड़ों की ठगी, पत्रकारों पर थाने में झूठी शिकायत और अब टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा?…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026

Popular Post

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?