Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समाज और मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करें – राज्यपाल हरिचंदन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » समाज और मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करें – राज्यपाल हरिचंदन

समाज और मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करें – राज्यपाल हरिचंदन

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh March 15, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240315 WA0031

रायपुर, 15 मार्च 2024/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज एमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज व समग्र मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का पूर्ण उपयोग करने हेतु संकल्प लेने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब व वंचित लोगों के लिए विद्यार्थियो को काम करना है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री हरिचंदन ने 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 16 को रजत पदक और 5 को कांस्य पदक प्रदान किए। समारोह में वर्ष 2023 बैच के 681 विद्याार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां वितरित की र्गइं। विश्वविद्यालय द्वारा डीएआरई के सचिव और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह का यह दिन विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। सभी ने अपने विषयों में ज्ञान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिग्रियों से अधिक, जो ज्ञान और मूल्य यहां हासिल किया है वह पूरे जीवन में उनका मार्गदर्शन करेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है। आज दुनिया की नजरों में भारत के प्रति धारणा उल्लेखनीय रूप से बदल गई है, कई देशों के साथ आपसी सहयोग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया है। इस देश के युवा के रूप में हमारी अर्थव्यवस्था के विकास और राष्ट्र के समग्र विकास के अग्रदूत बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि जीवन के हर विषय में मूल्य-आधारित शिक्षा, रचनात्मकता, नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम से ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारियों, बेरोजगारी, भूख और पर्यावरणीय चुनौतियों सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व विषय है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में जगह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। शैक्षणिक पाठ्यक्रम गतिशील होना चाहिए, यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के बराबर होना चाहिए और उद्योग-केंद्रित और अनुसंधान उन्मुख होना चाहिए। सरकार ने वित्तपोषण और उद्यमिता तथा नौकरी सृजन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्टार्ट-अप इंडिया‘ अभियान शुरू किया है। राज्यपाल ने विद्यार्थियो ंसे उद्यमी बनने का आग्रह किया।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियो से आग्रह किया कि वे एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने तक सीमित न रहे बल्कि अपने लिए खुला आसमान रखें और ऊंची उड़ान भरे । कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को पूरा करें।

समारोह को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. कर्नल उमेश कुमार मिश्रा भी ने भी संबोधित किया। कुलाधिपति डॉ. डब्ल्यू सेल्वामूर्ति ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर विश्विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के चौहान, अध्यक्ष डॉ. असीम के चौहान, कुलपति डॉ. पियूष कांत पाण्डे, फैकल्टी मेंम्बर्स, डीन, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240315 WA0030 आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों के निरीक्षण के लिए 31 नोडल अधिकारी नियुक्त
Next Article IMG 20240315 WA0032 कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य कर रहे कान्ट्रेक्टर्स की ली बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 14, 2026
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH February 14, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?