रायगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मा-अवकास में बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों/ शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ें रखने तथा विभिन्न क्रियाकलापों से उनके मनोरंजन के साथ साथ समय का सही सदुपयोग करने के उद्देश्य से स्कूलों में समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश प्रसारित किये गये है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश एवं सीईओ जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में विकासखण्ड घरघोड़ा के 128 प्राथमिक शाला, 51 माध्यमिक शाला 16 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में समर कैम्प प्रारंभ किया गया जिसमें वोकेसनल विजिट, गणितिय संख्याओं का ज्ञान, पहाड़ा याद करवाया गया तथा कविता, कहानी, मेहंदी रचाओ, नृत्य, गायन, वेश–भूषा पहनो, ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली का आयोजन कर बच्चों के समर कैंप को और भी आकर्षक बनाया योगाम्यास एवं अन्य गतिविधी कराया गया। जिसमें संकुल प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक प्रधान पाठकों की भूमिका महती थी। उक्त कार्यक्रम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्ग दर्शन एवं जिला क्लेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया।
समर कैम्प से घरघोड़ा विकासखण्ड क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा में आया निखार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
