Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कार्य करें – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कार्य करें – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu June 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 12 जून 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन फिर से शुरू होगा। जनदर्शन में सभी विभागीय अधिकारी और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनशिकायत के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकरण करेंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कार्यालय और कोर्ट में बैठकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व का काम नहीं रुकना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने व विभागीय कामकाज में प्रगति लाने के के निर्देश दिए।

*जिले में 18 जून को मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव*

कलेक्टर ने कहा कि जिले में 18 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, सभी स्कूलों में इसकी तैयारी सुनिश्चित कर लें। शाला प्रवेश उत्सव में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। साथ ही गत वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाए। कलेक्टर ने विकासखंडवार समितियों में खाद एवं बीज का भंडारण और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कई सोसायटियों में वितरण का प्रतिशत कम है, वहां प्रगति लाएं। लक्ष्य के अनुरूप समितियों में खाद एवं बीज का भंडारण होना चाहिए। जिन सोसायटियों में खाद-बीज उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल भंडारण कराना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी समितियों का निरीक्षण कर जांच करें। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध होना चाहिए। किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा।

*नियम-प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले कालोनाईजर पर होगी कार्यवाही*

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने एसडीएम को अपने स्तर पर कालोनाईजर की मीटिंग बुलाने और नियम-प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा करते हुए बीमित मृतक के परिजन को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, काल सेंटर, हाइकोर्ट के लंबित प्रकरणों, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बारिश के पूर्व खाद्यान की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार से परेशानी न हो।

प्लास्टिक वेस्ट और ई-वेस्ट प्रबंधन हेतु बनेगा कार्ययोजना

कलेक्टर ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट और इलेक्ट्रानिक वेस्ट का वैज्ञानिक पद्धति से मैनेजमेंट का भी प्लान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभाग द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दो दिवस के भीतर रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अजीत पुजारी एवं श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर, एसडीएम लोरमी श्री गिरधारी लाल यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी कलेक्टर ने ली बैठक
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?