Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260407 WA0001
मदनपुर स्कूल का ICT लैब बदहाल, प्रिंसिपल और लैब इंचार्ज की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे में
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी

सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240305 WA0031

रायपुर, 05 मार्च 2024/ प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत तथा मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी आयी है। इसी प्रकार बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर 42,160 चालान किए गए तथा एएनपीआर कैमरा से किए गए 2372 चालान से लगभग 10 करोड़ रूपए की राशि वसूली की गई। यह जानकारी आज राजधानी रायपुर के पुलिस ट्रांजिट में आयोजित रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट कार्यशाला में दी गई।

राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों के लिये भारत शासन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, एशियन इंस्टीट्युट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेव्हलपमेंट, अंतर्विभागीय लीड एजेेंसी सड़क सुरक्षा और यातायात पुलिस छत्तीसगढ़ के समन्वय से यह कार्यशाला आयोजित की गई।

सड़क सुरक्षा के संवेदनशील विषय पर आधारित कार्यशाला के शुभारंभ उद्बोधन में पूर्व विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, पूर्व पुलिस महानिदेशक अंडमान श्री सत्येन्द्र गर्ग ने दिल्ली में किये गये विशेष प्रयासों से सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में कमी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, शासन के विभिन्न विभागों द्वारा किये गये प्रयासों एवं भावी योजनाओं के बारे में बताया कि इस वर्ष जनवरी में राज्य में 2291 जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित हुए। 103 नवीन ब्लैकस्पाट का चिन्हांकन, नौ ट्रक ले बाय, 246 बस ले बाय, 02 ड्राइवर रेस्ट एरिया, 150 इंजीनियर का सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, टोल नाकों से गुजरने वाले बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर 42,160 चालान, एएनपीआर कैमरा से 2372 चालान से लगभग 10 करोड़ रूपये की राशि, 35 वे ब्रिज, 03 आटामेटेड टेस्टिंग सेंटर की स्थापना हई है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बताया कि गत वर्ष कुल 13,468 सड़क दुर्घटनाओ में 6166 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, पूर्व वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.4 प्रतिशत की वृद्वि तथा जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में सड़क दुर्घटना में 9 प्रतिशत, मृत्यु में 07 प्रतिशत एवं घायलांे में 6 प्रतिशत की कमी हुई हैं। देश में छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु में 12वें क्रम में है। रायपुर जिला दुर्घटना मृत्यु में पूरे देश में 8वें नम्बर पर है। शाम 05 से 09 बजे सर्वाधिक दुर्घटनाओ के कारण अधिक सावधानी की आवश्यकता हैं। शहरी क्षेत्रों में 34 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 66 प्रतिशत दुर्घटना हो रही है। सर्वाधिक सड़क दुर्घटना दुपहिया वाहन से हुई है। राज्य मे 06 ट्रामा सेंटर एवं 08 ट्रामा स्टेबालाइजेशन सेंटर स्वीकृत हैं। डायल 112 द्वारा सड़क दुर्घटना तथा मेडिकल एम्बुलेंस की लगभग साढ़े 5 लाख सूचनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया/सहायता दी गई। इस अवसर पर पूर्व उपायुक्त दिल्ली परिवहन विभाग श्री अनिल चिकारा ने मोटर व्हीकल एक्ट, सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, टेक्नो रिफार्म इन ट्रांसपोर्ट रिलेटेड टू रोड सेफ्टी विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

ज्वाइंट डायरेक्टर आई.टी.डी.आर. रायपुर श्री अमित गुप्ता ने इंस्टीट्युट ऑफ ड्राइविंग एवं ट्रेफिक रिसर्च की कार्य प्रणाली के बारे में बताया, साथ ही जानकारी दी कि लगभग 18 हजार ड्राइवरों तथा 700 ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संस्थान में दिया गया। आटोमेटेड ड्रायविंग टेस्टिंग ट्रेक तथा सिम्युलेटर से प्रभावी प्रशिक्षण उपरांत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240305 WA0030 नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article IMG 20240305 WA0032 आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुस्तैदी के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करें- कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti April 7, 2026
IMG 20260407 WA0001
मदनपुर स्कूल का ICT लैब बदहाल, प्रिंसिपल और लैब इंचार्ज की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे में
CHHATTISGARH खरसिया April 7, 2026
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026

Popular Post

IMG 20260407 WA0004
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?