सक्ती: ठंडी के मौसम में तिब्बती और कश्मीरी गर्म कपड़े लेकर फेरी करने वाले लोग शहर में सक्रिय हो गए हैं। इन फेरीवालों के समूह घर-घर जाकर शाल, लेडीज शूट और गर्म कम्बल दिखाकर सामान बेचने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वे घरों की रेकी करके चोरी और ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन फेरीवालों से सतर्क रहें। खासकर महिलाओं को ठगने का प्रयास किया जा सकता है, क्योंकि ये लोग दिन के समय घरेलू कामकाज से खाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाते हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि यह गैंग मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में घुस चुका है और अब बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा जैसे जिलों में सक्रिय हो गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या फेरीवाले को देखे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम सक्ती 9479189615 पर सूचना दें। साथ ही, नए किरायेदारों की जानकारी भी पुलिस से साझा करें। आपकी सतर्कता से अपराधों को रोका जा सकता है।
