सक्ति।सक्ति थाना पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 जनवरी 2025 को अवैध महुआ शराब के साथ आदतन आरोपी दिलेश्वर कुर्रे को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम जाजंग में अपने कोलाबाड़ी में शराब बिक्री हेतु रखा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। उसके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 700 रुपये आंकी गई, जप्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, मनोज कोसले, प्रमोद खाखा और महिला आरक्षक दिव्यांश गोड़ की अहम भूमिका रही।
आरोपी पर पूर्व में भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सक्ती पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखे हुए है।

