बिलासपुर 06 मई 2024/जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 06 विधानसभाओं में 60 संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से आज मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। संगवारी मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाएं उत्साहित हैं। महिलाओं ने कहा कि मतदान कराने की इस महती जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
संगवारी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई महिला मतदान कर्मी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
