रायपुर, 23 दिसंबर 2024/ श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 24 दिसंबर को सवेरे 11 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।
विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक 46.59 लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 334.28 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। मंगलवार को श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शंकर नगर रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय सी 4 में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे 66952 श्रमिक हितग्राहियों को 48.82 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे
