Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260211 WA0043
पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260211 WA0051
2028 सारंगढ़ जिले के दोनों विधानसभा में बीजेपी जीतेगी – मंजूषा भगत
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260211 WA0004
सक्ती में अर्जुन पेड़ों की कथित अवैध कटाई: जैजैपुर एवं ग्राम तुषार के आरा मिलों पर गंभीर आरोप
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल

शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh October 3, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20231003 WA0041

कोरबा 03 अक्टूबर 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचल तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। आज इनकी लोकप्रियता की स्थिति यह है कि इन स्कूलों में एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए 10-10 आवेदन आते है। राज्य में आज शुरू की गई स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना भी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय और एक अहम कदम साबित होगा। कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को कोटा या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निःशुल्क कोचिंग से अपना बेहतर कैरियर निर्माण के साथ ही प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने योजना को लेकर स्कूल एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ब्रोशर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय साडा कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को बधाई दी और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुसार अब शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर निःशुल्क बेहतर कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे कैरियर निर्माण में मदद मिलेगी।

178 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीयन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज ने कहा कि स्वामी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के तहत जिले के सभी पांचों ब्लॉक में स्वामी आत्मानंद कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अर्बन व रूरल सेंटर के रूप में स्वामी आत्मानंद साडा कन्या विद्यालय कोरबा और एनसीडीसी शासकीय स्कूल में कोचिंग के लिए व्यवस्था की गई है। जिले के शासकीय स्कूलों के कुल 178 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें 37 बालक एवं 141 बालिकाएं हैं। आगे भी पंजीयन जारी है।

निःशुल्क कोचिंग योजना हमारे लिए वरदान-

- Advertisement -
Ad image

निःशुल्क कोचिंग योजना के शुरू होने से उत्साहित छात्रा कुमारी रुचि गुप्ता ने कहा कि स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना उनके लिए वरदान है। क्योंकि महंगे कोचिंग का खर्च उनका परिवार वहन नहीं कर सकता, लेकिन अब पढ़ाई में सुविधा होगी। इसी प्रकार छात्रा कुमारी लता गोंड ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है, लेकिन कोचिंग के लिए बाहर जाने एवं उसका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। शासन की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना से अब उसका सपना पूरा हो सकेगा। इस योजना को शुरू करनेे हेतु विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डीएमसी श्री संजय सिंह, साडा कन्या स्कूल के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और 04 शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाः-

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज नीट एवं जेईई की ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 146 विकासखण्डों एवं 4 शहरों में की जा रही है। निकट भविष्य में हम पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी सभी विकासखण्डों में प्रारंभ की जाएगी।
/बसंत/

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231003 WA0039 मुख्यमंत्री ने जिले के विकासखण्ड़ों में ऑनलाईन कोचिंग का वर्चुअल शुभारंम किया
Next Article IMG 20231003 WA0025 युवा मोर्चा अध्यक्ष धनंजय चौहान ने जिलाधीश को सौपा पत्र,उत्कृष्ट आत्मानंद विद्यालय भर्ती में साक्षात्कार को शामिल करने की माँग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260211 WA0043
पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 11, 2026
IMG 20260211 WA0051
2028 सारंगढ़ जिले के दोनों विधानसभा में बीजेपी जीतेगी – मंजूषा भगत
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 11, 2026
IMG 20260211 WA0004
सक्ती में अर्जुन पेड़ों की कथित अवैध कटाई: जैजैपुर एवं ग्राम तुषार के आरा मिलों पर गंभीर आरोप
CHHATTISGARH sakti February 11, 2026
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 9, 2026
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया February 9, 2026

Popular Post

IMG 20260211 WA0043
पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?