Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद दबंगों में मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद दबंगों में मचा हड़कंप

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद दबंगों में मचा हड़कंप

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 28, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250128 WA0047

दबंगो के राजनीतिक रसूख के आगे कहीं राजस्व विभाग की जांच की आंच ना पड़ ठंडी…

रायगढ़/ पुसौर:- ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा और आश्रित ग्राम सराईपाली में 99 एकड़ शासकीय भूमि पर दबंगो द्वारा अतिक्रमण की गंभीर शिकायत पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। नायब तहसीलदार पुसौर द्वारा प्रकरण दर्ज करने और अतिक्रमण के आरोपियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद, अब राजस्व निरीक्षक (आरआई) और हल्का पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड का अवलोकन और मौका निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रशासन की इस सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि ग्रामीणों को न्याय की उम्मीद बंधी है।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा और सराईपाली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पूर्व में 22/01/2024 को जिला कलेक्टर से की गई थी लेकिन दस माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद पुनः 19 /11/2024 को भारी संख्या में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर युक्त शिकायत पुसौर तहसील में दर्ज कराया था लेकिन इस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद 31/12/2024 को तहसील न्यायालय पुसौर में पुनः विधिवत भू.रा.सं. की धारा 248 के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है जिस पर दिनांक 07/01/2025 को नायब तहसीलदार पुसौर ने प्रकरण दर्ज करने, अनावेदको के विरुद्ध नोटिस तालीम कर , काम रोको आदेश जारी करते हुए हल्का पटवारी से स्पष्ट प्रतिवेदन के साथ पी- 23 रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को आदेशित किया गया है।

*जांच प्रक्रिया में संदिग्ध खसरों की गहन पड़ताल…*
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने संबंधित खसरा नंबरों (200/1, 213/1, 213/3, 275/1, 279/1, 290, 399/2, 231/1 और 11/1) की गहन जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विभिन्न खसरों में रकबा लगभग 18 से 19 हे0 शासकीय भूमि है, जिसमें इन शासकीय भू- खंडों पर कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर निजी निर्माण और खेती कर रहे हैं। राजस्व विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image

*दबंगों की बढ़ी मुश्किलें, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई….*
सूत्रों की मानें तो प्रशासन अब अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के साथ-साथ जुर्माने की कानूनी कार्रवाई भी करेगा। सूत्रो ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने और खबरों की सुर्खियों में आने के बाद शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है तथा सरपंच द्वारा तालाब पाटकर बनाए होटल को अन्य जगह पर स्थापित कर लिया है।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया: न्याय की उम्मीद और समर्थन…
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से दबंगों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर तालाब, गौचर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों का दोहन किया जा रहा था। अब प्रशासन की सख्ती से उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह भूमि सार्वजनिक हित के लिए मुक्त कराई जाएगी। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने का साहस न कर सके।

क्या होगी निष्पक्ष कार्रवाई?…
बहरहाल दबंगों के राजनीतिक रसूख और प्रशासन की सख्ती के बीच अब यह देखना लाजिमी होगा कि प्रशासन निष्पक्षता के साथ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराता है या दबंगों के पद प्रभाव के आगे प्रशासन के जांच की आंच कहीं ठंडी न पड़ जाये?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article एनटीपीसी ने सिम्स में चिकित्सा सुविधा के विस्तार हेतु दिये 2.92 करोड़ रूपए
Next Article download 24 शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को किया गया निलंबित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized March 20, 2026
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?