Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 10, 2024 CHHATTISGARH खरसिया
Share
5 Min Read

खरसिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना

विधायक की खरी-खरी : खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज बनने तक जारी रहेगी हर लड़ाई

खरसिया, 10 दिसंबर: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण खरसिया के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है, लेकिन इसे लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान ने जनता की उम्मीदों को झटका दिया है। आरओबी निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आज तहसील ऑफिस के सामने मदनपुर, खरसिया में छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस ने एक दिवसीय

- Advertisement -
Ad image

धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और श्रेय लेने की ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस रेलवे ओवरब्रिज के लिए 64.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी थी, और इसका भूमिपूजन 14 सितंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 26 फरवरी 2024 को वर्चुअल शिलान्यास किया। बावजूद इसके, भाजपा सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण इस परियोजना में देरी हो रही है।

उमेश पटेल ने सरकार को चेतावनी दी कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों में राजनीति करना बंद करे, अन्यथा खरसिया की जनता अपना हक हासिल करने के लिए संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज धरातल पर नहीं दिखता। भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की

आलोचना करते हुए पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। अब न केवल आम जनता बल्कि अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को “विफलता का प्रतीक” बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रहेगी और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी, चाहे अन्याय भाजपा या किसी भी दल के व्यक्ति के साथ हो।

रेलवे ओवरब्रिज का श्रेय किसे?
अपने उद्बोधन में उमेश पटेल ने व्यंग्य करते हुए जनता से पूछा कि ”खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज बनने का श्रेय उन्हें न मिल जाए, ऐसा कौन नहीं चाहता? मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं लेकिन आप समझ रहे हैं।” जनता ने इस पर जमकर ठहाके लगाए और भाजपा के एक मंत्री का नाम लेकर चुटकी ली।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और जनता ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के लिए भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकरण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, भोगसिंह राठिया, अभय मोहंती, सुखदेव डनसेना, कैलाश अग्रवाल, मनोज गवेल, श्रीमती नयना गवेल, धरम लाल भारद्वाज, रामकिशुन आदित्य, जमील कुरैशी, मैत्री कनेर, धनेश गवेल, राहुल महंत, नवीन गुप्ता सहित कई अन्य नेताओं ने भाजपा की गलत नीतियों पर जमकर सवाल उठाए।

उमेश ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद विशाल जनसमूह के साथ उमेश पटेल और कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया के लिए हम बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

बाइक रैली में युवाओं ने भरी हुंकार
कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के युवाओं ने शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल से मोटरसाइकिल रैली निकाली। “खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण जल्द शुरू करो” के नारे लगाते हुए युवाओं ने जनता का समर्थन जुटाया। कार्यक्रम का संचालन राम शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गवेल ने किया। बहरहाल इस मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी और कांग्रेस की मुखरता ने खरसिया की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस संघर्ष का परिणाम कब और कैसे सामने आता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर-एसपी ने मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 22, 2026
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया August 22, 2026
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026

Popular Post

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?