Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकासखंड डभरा के किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकासखंड डभरा के किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

विकासखंड डभरा के किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20241025 WA0020

सक्ती, 25 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 12 जुलाई 2024 से जिले के मालखरौदा विकासखंड से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड डभरा अंतर्गत किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से 59 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष 7 आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए। जिला स्तरीय शिविर में आज पुरुष, महिला, युवा, बुजुर्ग, बच्चे सहित विभिन्न आमजन शामिल हुए।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण और कृषि विभाग द्वारा बीज, कीटनाशक दवा का भी वितरण किया गया।
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने कहा कि आज किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के विभाग प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आमजन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है इसलिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर का लाभ लेने कहा। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सभी विभागीय अधिकारियों और आमजन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभिन्न चिन्हांकित ग्रामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का लक्ष्य आमजन की सेवा करते हुवे सुशासन की स्थापना करना है। श्रीमती जूदेव ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने कहा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री खुशवंत चंद्रा द्वारा संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया तथा शिविर में आमजन से प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकारण कराने की बात कही गई। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया की शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित करने स्टॉल भी लगाए गए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कराने के लिए एसडीएम डभरा और जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डभरा को आगामी शिविर आयोजन तिथि की जानकारी जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुवे लोगों को जागरूक करने कहा। जिससे गांव-गांव तक शिविर आयोजन का प्रचार प्रसार किया जा सके। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा देने कहा। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए तथा शासन स्तर के आवेदनों व समस्याओं का प्रतिवेदन जल्द से जल्द बनाकर शासन को भेजने की प्रक्रिया करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यालयों में आने वाले आमजन से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करते हुवे उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए है।
शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, पुलिस विभाग, आदिवासी विकास विभाग, आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग, सेवा सहकारी समिति मर्यादित, वन विभाग, आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के विवरण की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई तथा जनपद पंचायत डभरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, सीईओ डभरा सुश्री कावेरी मरकाम, नायब तहसीलदार श्री आशीष पटेल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सहित विभिन्न आमजन उपस्थित थे।

*किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग अंतर्गत संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से दी गई जानकारी*

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा श्री बालेश्वर राम द्वारा सांप काटने, बिच्छू काटने, कुआं में डूबने, तालाब में डूबने आदि अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर प्राप्त होने वाली सहायता राशि तथा आर्थिक सहायता राशि के प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही एसडीम डभरा द्वारा इस स्थिति में आवेदन करने की प्रक्रिया सहित राजस्व विभाग अंतर्गत संचालित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई। जिससे शिविर स्थल पर पहुंचे आमजन लाभान्वित हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241025 WA0019 हिंदी विभाग में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनभावन नृत्य प्रस्तुति
Next Article IMG 20241025 WA0021 जामगाँव पहुंचा जिला प्रशासन, आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH April 1, 2026
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 1, 2026
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026

Popular Post

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?