Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लू से बचाव के लिए सुरक्षित उपाय करने सभी संगठन सहमत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » लू से बचाव के लिए सुरक्षित उपाय करने सभी संगठन सहमत

लू से बचाव के लिए सुरक्षित उपाय करने सभी संगठन सहमत

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh June 2, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240602 WA0025

बिलासपुर, 2 जून 2024/ कलेक्टर के निर्देश पर भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी ने उद्योग, व्यापार और विभिन्न सेवाओं से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्हें आगामी दिनों में गर्मी की भीषणता की जानकारी देकर अपने संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं स्वयं के बचाव के लिए उपाय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके सुझाव भी नोट कर भविष्य में इनका पालन करने का आश्वासन दिया गया। उद्योग, सेवा और व्यापार से सम्बद्ध करीब डेढ़ दर्जन संस्थाओं के पदाधिकारी और अधिकारी बैठक में शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर लू से बचाव के तमाम उपाय करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी में आदमी सहित पशु पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य और मानवीय सेवा का कार्य है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन को बधाई दी।
अपर कलेक्टर श्री कुरुवंशी ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना लू से बचाव का उत्तम उपाय है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। कार्यस्थल पर ओआरएस पाउडर और इलेक्ट्रोलाइट रखे रहें। मजदूरों को इनके उपयोग का तरीका बताकर उन्हें पिलाते रहें। आग बुझाने का संयंत्र अपडेट रहे। सभी को इनके संचालन का तरीका आना चाहिए। उन्होंने कहा की खदानों में बारूद का उपयोग किया जाता है । इसके संग्रहण स्थल में तापमान को नियंत्रित रखें,ठंडा रखें ताकि किसी तरह के विस्फोट अथवा अन्य अनहोनी से बचाया जा सके। श्री कुरुवंशी ने कहा की उद्योगपति अपने श्रमिकों एवं मजदूरों से काम लेने के घंटे को रीशेड्यूल करें । यथासंभव सुबह अथवा शाम को ज्यादा से ज्यादा काम लें ताकि लू के प्रभाव से मजदूरों को बचाया जा सके। मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी श्रीवास्तव ने गर्मी से बचाव के उपाय सुझाए। उन्होंने कहा की ज्यादा धूप में काम करने से बचा जाए। ज्यादा से ज्यादा पानी पिया जाए ।सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस के पाउडर उपलब्ध हैं। यदि तत्काल उपलब्ध न भी हो पाए तो नींबू पानी भी लिया जा सकता है।
परिवहन संघ के सुझाव पर बस स्टैंड में दो प्याऊ तत्काल खोलने के निर्देश नगर निगम को दी गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने बताया की ट्रैफिक रुकने के स्थान पर छोटे-छोटे टेंट लगाया जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर कारखानों में भोजन अवकाश में पर्याप्त वृद्धि करने के साथ ही आराम के लिए भी अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जा रहा है। ईएसआईसी के डॉक्टर रंजना साहू ने श्रमिकों की सुविधा के लिए किया जा रहे उपायों की जानकारी दी। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा हम पेड़ पौधे लगाना चाहते हैं। प्रशासन की ओर से सीएसआर के तहत हमें ट्री गार्ड उपलब्ध कराया जाए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा सकें। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं तापमान को कम करने में मदद मिलेगी। सहायक श्रम आयुक्त श्री आर के प्रधान ने बैठक की कार्रवाई का संचालन एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सीजी एम श्री कुसरे एवं खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी भी उपस्थित थे । आज की मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स,व्यापारी महासंघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स बिलासपुर, औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी,जिला उद्योग संघ, जिला परिवहन संघ, जिला औषधि विक्रेता संघ,नर्सिंग होम एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, वाहन चालक संगठन, कोलवाशरी, संचालक पत्तेदार मुख्य एवं गौंड खनिज संघ, मुख्य एवं गौंड खनिज क्रशर संचालक संघ की प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240602 WA0024 गणना प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन
Next Article IMG 20240602 WA0026 जिला कोषालय से 4 जून को परिवहन किये जाएंगे डाक मतपत्र

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?