मुंगेली 08 नवंबर 2023// राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन में जेल परिसर में सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं आवश्यक दवाईयॉ भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की जानकारी प्रदान करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत् निःशुल्क कानूनी सहायता व अधिवक्ता की जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सचिव श्री मयंक सोनी ने बताया कि उपस्थित बंदियों को स्वस्थ रहने हेतु नियमित रूप से योगा करने हेतु व जेल से बाहर जाने के उपरांत अपराध से दूर रहने की समझाईश दी गयी। इस दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल मुंगेली के अधिवक्तागण मौजूद रहे।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
